जानें खील की टेस्टी-हेल्दी रेसिपी और इसके फायदे

Loading

-सीमा कुमारी

कई लोग खील का भोग माँ लक्ष्मी को जरूर चढ़ाते हैं, क्योंकि खील सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खील खाने से आपकी सेहत दुरुस्त रहती है। खील में कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होने के कारण यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसके साथ ही यह आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। आज हम आप के लिए खील टेस्टी हेल्दी रेसिपी लाई हूँ चलिए जानते हैं…

इसे बनाने की विधि-
इसके लिए 1 कटोरी खील लें। इसे करीब 5 मिनट तक पानी में भिगो दें। 5 मिनट बाद खील से पानी को निकाल लें। अब इसमें 1 उबला आलू, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर, 1 चुटकी धनिया और चाट मसाला मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इससे टिक्की बनाएं और तेल में फ्राई करें। लीजिए आपकी टिक्की तैयार है। गर्मागर्म खील टिक्की को अपने परिवार को परोसें।

खील से होने वाले फायदें-

  • बहुत कम लोगो को पता होगा की खील में विटामिन डी भी भरपूर रूप से होता है। अगर आप दूध में खील मिलाकर खाते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं|
  • किडनी की परेशानी से जूझ रहे लोगों को खील से बनी रेसिपी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही आप खील के पानी का भी सेवन कर सकते हैं|
  • शिशु को दस्त की शिकायत होने पर आप खील का इस्तेमाल (ORS) की तरह कर सकते हैं।
  • खील का सेवन मोटापे और कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसमें रेशे काफी ज्यादा होते हैं, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही इसमें फास्फोरस और क्षारीय पदार्थ की मात्रा भरपूर रूप से होती है|
  • खील मुख्य रूप से धान से तैयार होता है। इसमें भरपूर रूप से कार्बोहाइड्रेट होता है, जो बच्चों के विकास के लिए बहुत ही अच्छी होती है। कार्बोहाइड्रेट के सेवन से शरीर को उर्जा मिलती है।