जानें लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी

Loading

भारत में कई तरह के पराठें बनाएं जाते हैं। सबके अलग-अलग स्वाद और अलग तरीकों से बनाएं जाते हैं। लेकिन रोज़ाना आप एक ही पराठा खा कर बोर हो गए हैं तो क्यों न थोड़ा अलग स्वाद वाला पराठा ट्राय किया जाए। इसके लिए आप लच्छा पराठा (Lachcha Paratha) बना सकते हैं। यह घर पर ही कुछ सामग्री से बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री-

  • 2 कप मैदा
  • (आटा गूंथने के लिए) पानी
  • 1/2 कप घी
  • डस्टिंग के लिए सूखा आटा 

विधि-

  • लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में पानी डालकर उसे नरम गूंथ लें और ढककर 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। 
  • इसके बाद इससे गोलाकार बॉल्स बना लें। अब थोड़ा मोटा बेल लें। फिर इस पर घी लगाकर इसे आधा फोल्ड करें, फिर दोबारा घी लगाएं और एक और किनारे से एक फोल्ड करें। इसे आराम से बेलें ताकि यह फटें नहीं। 
  • तवे को गर्म करें और इस पर पराठा डालें।  जब इसके किनारे उपर उठने लगे तो इस पर थोड़ा घी लगाएं और दोनों साइड अच्छी तरह से सेक लें। 
  • लीजिए तैयार है आपका लच्छा पराठा, अब इसे गर्मागर्म सर्व करें।