File Photo
File Photo

Loading

टेस्टी और हेल्दी पराठा खाना चाहते हैं, तो आप सत्तू का पराठा ट्राई करें। जिसे भुनी हुई चना दाल के पाउडर, गेंहू का आटा और अजवाइन डालकर तैयार किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह व्यंजन बेहद हेल्दी भी है और इसका स्वाद बेहद ही शानदार होता है। यह उत्तर भारत का प्रसिद्ध भोजन है, जिसे बैंगन का भर्ता, दही और आचार के साथ खाया जाता है।  

सामग्री

  • 200 ग्राम आटा, 
  • एक बड़ा चम्मच घी, 
  • एक छोटी कटोरी तेल, 
  • स्वादानुसार नमक
  • भरावन के लिए 
  • 100 ग्राम चने का सत्तू,
  • एक चौथाई चम्मच जीरा, 
  • एक चौथाई चम्मच अजवाइन, 
  • एक चौथाई चम्मच सौंफ,
  •  दो हरी मिर्च महीन कटी, 
  • एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल

विधि-
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और घी का मोयन देकर नर्म गूथ लें। इसकी गोल लोई बनाकर रख लें। सत्तू छानकर इसमें भरावन वाली सामग्री मिला लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर कड़ा सान लें। इसकी भी लोई बनाकर रख लें। अब आटे की लोई को हाथ से दबाकर थोड़ा फैला लें। फिर इसमें सत्तू की एक लोई कचौड़ी की तरह भर लें। आटे का परथन लगाकर बेल लें। इसे गर्म तवे पर दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छी तरह सेंक लें। 
आप इन्हें अचार, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।