टी टाइम के लिए ढूंढ रहे हैं स्नैक्स, तो बनाएं टेस्टी होल व्हीट नानखटाई

Loading

जैसे ही टी टाइम होता है वैसे ही लोग खोजने लगते हैं कि चाय के साथ क्या खाएं। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे होल व्हीट नानखटाई की रेसिपी। यह एक पारंपरिक इंडियन कुकीज़ है, जिसे आप अपने टी टाइम पर खा सकते हैं। साथ ही यह बच्चों को भी बेहद पसंद आता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2 कप पाउडर चीनी
  • 1/2 कप घी
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 2 बड़े चम्मच रवा
  • एक चुटकी नमक
  • गार्निशिंग के लिए बादाम

विधि-
होल व्हीट नानखटाई बनाने के लिए एक बाउल में आटा, बेकिंग पाउडर, रवा अच्छी तरह मिला लें। फिर एक अलग बाउल में घी और चीनी के पाउडर में दही डालकर हाथ से मिला लें। उसके बाद ड्राई सामग्री में घी और चीनी मिलाकर डो बना लें। अब उस डो से एक छोटी सी बॉल बना लें और उसे दबाकर फलैट कर लें। इस पर बादाम लगाएं और इसे ग्रीस की हुई बेकिंग ट्रे में लगाएं। फिर इन्हें इन्हें प्रीहिट ओवन में 200 डिग्री पर रखें। इनका रंग बदलने तक इन्हें बेक करें। लीजिए तैयार है आपकी टेस्टी होल व्हीट नानखटाई।