होली पर परिवार को बनाकर खिलाएं ब्रेड गुलाब जामुन, जानें रेसिपी

    Loading

    -सीमा कुमारी

    रंगों का त्योहार होली आने में बस चंद दिन ही बचे हैं। लोग होली की तैयारी में लगे हैं। क्या बनाएं और क्या पहनें सोच रहे हैं। होली ही एक मात्र ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ मिठाई खिलाकर बधाई देते हैं। ऐसे में लोग खासतौर पर गुलाब जामुन खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग गुलाब जामुन मैदा व खोवा से बनाते हैं। मगर, आज कुछ अलग ही तरह का गुलाब जामुन के बारे जानेंगे- ब्रेड गुलाब जामुन। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी… 

    सामग्री

    • ब्रेड स्लाइस-10  
    • चीनी- 2 कप
    • दूध- 2 कप  
    • नारियल पाउडर- 2 छोटे चम्मच
    • पानी- 1 कप
    • घी- 2 छोटे चम्मच
    • फ़ूड कलर पीला  – 1/4 छोटा चम्मच
    • तेल- फ्राई के लिए 

    विधि-

    • सबसे पहले किसी बाउल में ब्रेड और थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाकर आटा गूंद लें।
    • इसमें मिल्क, नारियल पाउडर डालकर मुलायम आटा तैयार करें। और अब इसमें घी और  फ़ूड कलर मिलाएं। अलग पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं।
    • तैयार आटे से नींबू के आकार के गोले बनाएं।पैन में तेल गर्म करके गुलाब जामुन तल लें। गुलाब जामुन को चाशनी में डालकर 1 उबाल आने तक पकाएं।
    • अब इसे आंच से उतारकर ढककर 2- 4 घंटे तक अलग रखें।
    • इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें।