इस विधि से बनाएं स्वादिष्ट सेब रबड़ी

Loading

रबड़ी एक स्वादिष्ट उत्तर भारतीय मिठाई है। इसे कई तरह के सामग्रियों से मिलाकर बनाया जाता है। आज हम आपको सिखाएंगे कि कैसे बनाएं सेब राबड़ी। इसे आप अपने घर पर बस कुछ चीज़ों का उपयोग कर आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानें इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

  • 750 mililitre दूध
  • 1 piece कसा हुआ सेब
  • 50 grams कटा हुआ बादाम
  • 50 grams कटा हुआ काजू
  • जरूरत के अनुसार चीनी
  • जरूरत के अनुसार हरी इलायची

विधि 

सेब रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें और एक तरफ रख दें। अब एक पैन लें और उसमें दूध डालकर उबालें। जब दूध आधा रह जाए तो आंच धीमी कर दें।इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें और 3-4 मिनट तक पकने दें। इसमें चीनी डालें और थोड़ी देर पकाएं। फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और कटे हुए बादाम और काजू को डालकर कम से कम 1 मिनट तक पकने दें।

लीजिए तैयार है आपकी टेस्टी सेब रबड़ी, इसे ठंडा कर सर्व करें।