File Photo
File Photo

Loading

दाल के बिना भोजन अधूरा होता है। भारतीय खाने में दाल एक अहम् भूमिका निभाता है।  इसे कई तरह से और कई चीज़ों को मिलाकर बनाया जाता है।  लेकिन खट्टी मिट्ठी दाल एक अलग तरह की दाल है। यह एक ट्रेडिशनल दाल है जिसमें आपको खट्टा और मीठा दोनों ही स्वाद मिलेगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री

  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 20 ग्राम इमली का गूदा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
  • 7-8 कढीपत्ता
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता, टुकड़ों में कटा हुआ

विधि

  • खट्टी- मीठी दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को हल्दी, नमक और चीनी डालकर पका लें। अब इसमें लाल मिर्च, पाव भाजी मसाला, इमली का पल्प डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
  • तड़का बनाने के लिए अब एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें सरसों के दाने और कढ़ीपत्ता डाला। जब सरसों चटकने लगे तो इसमें उबली हुई दाल डाले और धीमी आंच पर एक मिनट के लिए पकाएं।
  • लीजिए तैयार है आपकी खट्टी-मीठी दाल, इसे हरा धनिया डालकर गार्निश करें।