इस विधि से बनाएं फ्राइड ओनियन रिंग्स

Loading

प्याज़ से बहुत से डिशेस बनाएं जाते हैं।  जैसे प्याज़ के पकोड़े, सब्ज़ी, अचार आदि। लेकिन क्या आपने कभी प्याज़ के फ्राइड ओनियन रिंग्स (Onion Rings) खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लाए हैं इसे बनाने की रेसिपी। इसे बनाना बेहद ही आसान है और आप चाहें तो इसे शाम की चाय के समय भी खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि… 

सामग्री-

  • मैदा- 1 कप
  • नमक
  • दूध- 1 चम्मच
  • पानी- 1/2 कप
  • अंडे की जर्दी (सफेद भाग)- एक
  • प्याज़- 2 (बड़े साइज)
  • ब्रेड क्रम्स
  • बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
  • गार्लिक पाउडर- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 1 चम्मच (पिसी हुई)
  • ऑरिगैनो- 1 चम्मच
  • ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच 

विधि-

  • फ्राइड ओनियन रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर, गार्लिक पाउडर, ओरिगैनो और काली मिर्च को एक बर्तन में मिक्स कर लें।  अब इस मिक्सचर में ऑलिव ऑयल और आधा कप पानी मिलकर अच्छे से मिक्स करें, जब तक मिक्सचर स्मूथ न हो जाए। अब प्याज़ का स्लाइस करें और उसे रिंग्स में बदलें। प्याज़ को स्लाइस कर धीरे-धीरे अलग कर लें। इन्हें 15 मिनट के लिए अलग रख दें। 
  • अब मैदे के बैटर में प्याज़ के रिंग्स को डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स करें, ताकि ये सेट हो जाएं। अब अंडे को अच्छे से फेंट लें और उसमें नमक व काली मिर्च मिला दें। अब मैदा बैटर में भीगे हुए प्याज़ के रिंग्स को अंडे के बैटर में डालें।
  • अब इन्हें एक ट्रे में रखें और थोड़े से ब्रेड क्रम्स इनपर छिड़क दें ताकि आपके ओनियन रिंग्स और भी ज़्यादा क्रिस्पी हो जाएं। इसके बाद इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई करें। उसके बाद इन्हें पेपर नैप्किन पर निकाल लें।  
  • लीजिए तैयार है फ्राइड ओनियन रिंग्स। आप इसे आप अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।