इस विधि से बनाएं हेल्दी केला ओट्स स्मूदी

Loading

अपना वज़न कम करने के लिए लोगों को सबसे पहले अपने डाइट पर ध्यान देना चाहिए। समय से अपने खान-पान का ख्याल न रखा जाए तो अपने-आप वज़न बढ़ने लगता है। इसलिए हमेशा अपने ब्रेकफास्ट में कुछ हल्दी खाएं। आज हम आपके लिए लाए हैं केला ओट्स स्मूदी की रेसिपी (Banana Oats Smoothie Recipe), जिसे बनाना बेहद आसान है। इससे आपको भरपूर पोषण मिलेगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

  • 2 केले 
  • 1/2 कप ओट्स 
  • 1 चम्मच शहद 
  • 250 एमएल सोया मिल्क 
  • 2 बूंद वैनीला एसेंस

विधि

  • केला ओट्स स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें। 
  • अब इस पेस्ट को गाढ़ा और क्रीमी होने तक अच्छे से फेंटें। 
  • लीजिए तैयार है आपकी हेल्दी केला ओट्स स्मूदी, अब इसमें आइस क्यूब्स दालकर सर्व करें। 

Note- आप चाहें तो इसे और गाढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें स्ट्रॉबेरी जैसे फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।