इस विधि से बनाएं पोटैटो चीज़ केक

Loading

शाम में लोगों को चाय के साथ कुछ खाने की आदत होती है। लोग पकोड़े, समोसे, आदि बनाया करते हैं। तो क्यों न इस बार आप कुछ नया आज़माएं। आज हम आपके लिए लाए हैं पोटैटो चीज़ केक की रेसिपी, जो बेहद ही स्वादिष्ट होती है। तो आइए जानें इसे बनाने की विधि…

सामग्री- 

  •  1 कप उबले मैश आलू
  • 1/4 कप बारीक कटा हरा प्याज ओर साथ में
  • 1/4 कप हरे प्याज़ की की पत्तियां भी बारीक कटी हुई
  • 1/2 कप चीज़ 
  • 1 चम्मच मखन या घी केक पकाने के लिए
  • 2 चम्मच केक को सजाने के लिए कुछ कटी सब्जियां
  • 1 छोटा चम्मच चीली फलेगस
  • 2 चम्मच शिमला मिर्ची,गाजर,हरा प्याज़ और साथ में सर्व करने के लिए
  • 1-2 चम्मच मेयोनीज और टोमैटो सॉस
  • 1 अंडा
  • 2 चम्मच मैदा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 

विधि-
पोटैटो चीज़ केक बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में मसले हुए आलू, हरा प्याज़, अंडा ओर चीज़ डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें सारे मसाले डालकर अच्छे से फेंट लें। अब गैस पर पैन चढ़ाकर बटर डालें। फिर ऊपर से बैटर मोटा करके फैलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर ज़्यादा पतला या ज़्यादा मोटा न हो। इसे कम से कम 1 से 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद दूसरी तरफ भी उलट कर सेंक लें। जब ये हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए तो आंच बंद कर दें।

लीजिए तैयार है आपका पोटैटो चीज़ केक। इसे आप चिली सॉस, टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।