कुछ इस तरह बनाएं शकरकंद चाट और बढ़ाएं अपने मुँह का स्वाद

Loading

शकरकंद सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से बहुत सी बीमारियां दूर रहती है। यह स्वाद में भी बेहद टेस्टी होता है। इससे कई तरह के डिशेस बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएँगे कि शकरकंद से चाट कैसे बनाएं। यह एक स्वादिष्ट और व्रत में खाने वाला चाट है। आप इस आसान सी रेसिपी टिप्स को फॉलो कर यह अपने घर पर ही बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

  • 2 शकरकंद (कटा हुआ), उबला हुआ
  • 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार सेंधा नमक

विधि 

  • शकरकंद की चाट बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह धो कर, प्रेशर कुकर में 3 से 4 सीटी आने तक उबाल लें।
  • अब इसे पकने के बाद इन्हें अच्छी तरह छील लें और हल्का सा काट लें। फिर इन्हें एक बाउल में निकाल लें।
  • उसके बाद इसमें काली मिर्च का पाउडर, आमचूर, सेंधा नमक और नींबू का रस डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  • लीजिए तैयार है आपकी टैंगी शकरकंदी की चाट।