क्रिसमस के मौके पर बनाएं टेस्टी चॉकेलट ब्राउनी, जानें विधि

Loading

क्रिसमस के मौके पर लोग केक ज़रूर बनाते हैं। साथ ही कई तरह की कुकीज़ और डिशेस भी बनाते हैं। ऐसे में इस बार आप बनाएं बच्चों उनका मनपसंद चॉकलेट ब्राउनी। यह बेहद ही टेस्टी होते हैं और इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री 
  • 200 ग्राम डार्क चॉकलेट
  • 150 ग्राम मैदा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 200 ग्राम वनीला शुगर
  • 2 अंडे
  • 1 अंडे का पीला भाग
  • 4 बड़े चम्मच कॉफी
  • 150 ग्राम मक्खन
  • 250 ग्राम आइसिंग शुगर
विधि-
  • चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री तापमान पर प्री​हीट कर लें। फिर पैन के बीच में और किनारों में किचन फॉइल लगा दें। अब चॉकलेट को टुकड़ों में तोड़ लें और बॉइलर की मदद से उसे पिघाल लें।
  • उसके बाद एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालें। अब मक्खन और चीनी को 3 से 5 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं, ताकि यह हल्का फूल जाएं। फिर अंडे के पीले भाग को डालकर अच्छी तरह फेटें।
  • अब इसे पिघली हुई चॉकलेट और कॉफी में मिलाएं। फिर इस पेस्ट को मैदें में मिला लें। उसके बाद इस बैटर को पैन में डालें और ऊपर से हेजलनट्स डालें और फैलाएं।
  • फिर इसे 25 मिनट के लिए बेक करें और बाद में टूथपिक की मदद से चेक करके देखें की यह पूरी तरह बे​क हुआ है या नहीं। अब इसे ठंडा कर लें और फिर मनपसंद शेप में काटकर सर्व करें।