सर्दियों के मौसम में बनाएं टेस्टी मूली के पराठें

Loading

यूँ तो पराठें कई चीज़ों से बनाए जाते हैं, जैसे आलू का पराठा, गोभी का पराठा, दाल  का  पराठा आदि। लेकिन मूली के पराठों की बात ही अलग होती है, सर्दियों का मौसम नज़दीक ही है। ऐसे में अगर गरमा-गर्म मूली का पराठा और आम का आचार मिल जाए तो पेटभर कर ब्रेकफास्ट हो जाता है और दिल भी खुश हो उठता है। तो आइए जानें मूली के पराठें बनाने की आसान विधि…

सामग्री 

  • 2 मूली
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • एक कटोरी बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 3 कप आटा
  • आधा चम्मज अजवाइन
  • घी या मक्ख
  • एक चम्मच चाट मसाला
  • एक चम्मच जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार 

विधि-

  • मूली पराठें बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में अजवाइन और नमक डाल आटा गूंद लें। ध्यान रहे आटा ज़्यादा गीला न रखें। अब धुली हुई मूली को छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। हाथों में कद्दूकस मूली को लेकर इसका पानी निका लें।
  • फिर मूली में हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। उसके बाद आटे की लोई बनाएं और पूड़ी के आकार का बेल लें। इसमें मूली वाला मिश्रण डालें और फोल्ड करते हुए सभी छोरों से बंद कर दें। अब इसे बेलते हुए रोटी का आकार दें और फिर घी या मक्खन की मदद से सेंक लें।
  • लीजिए तैयार है आपके  टेस्टी मूली के पराठें, इसे अचार या पसंद की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।