इस तरह बनाएं पारंपरिक डिश मलीदा

Loading

आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताएँगे मलीदा बनाने की आसान रेसिपी। मलीदा एक पारंपरिक बोहरा थाली का हिस्सा है। इसे लोग कई तरह से बनाते हैं। साथ ही इसका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। इसे कई तरह के त्यौहार या फंक्शन में बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री-

  • 150 ग्राम रवा
  • 120 ग्राम गुड़
  • 75 ग्राम घी
  • 30 ग्राम किशमिश
  • 20 ग्राम बादाम
  • 20 ग्राम पिस्ता
  • 100 मिली. दूध
  • 10 ग्राम खाद्य गोंद

विधि-
मलीदा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रवा लें, इसमें पानी डालकर केनेड बना लें। फिर इसे एक उंगली के जितनी लंगी मुठिया बना लें। अब इसे तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह फ्राई करें। अब इसे ठंडा होने दें और हाथों से दरदरा क्रम्बल कर लें। उसके बाद एक पैन में घी और गुड़ डालें, गुड़ को पिघलने दें। इसमें दरदरा रवा मिक्चर और दूध डालें। फिर इसे गाढ़ा होने देें। अब आंच को बंद कर दें और इस पर नट्स और फ्राई गोंद डालकर सर्व करें।