Image: Google
Image: Google

Loading

हर साल 26 जनवरी को बड़ी धूमधाम से देश में रिपब्लिक डे मनाया जाता है। यह दिन हर एक भारतीय के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोग अपने घर में कई तरह के पकवान बनाकर खुशियाँ मनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ अलग तरह के केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह तिरंगे कलर के केक की रेसिपी है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

  • 160 ग्राम मैदा
  • 200 ग्राम कंडेन्स मिल्क
  • 100 ग्राम सॉफ्ट बटर
  • 2 चम्मच पीसी चीनी
  • 2 चम्मच कोको पाउडर
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 कप गुनगुना पानी
  • 1 चम्मच वैनिला एसेंस
  • 1/2 चम्मच नमक
  • आवश्यकतानुसार हैवी व्हिप क्रीम
  • आवश्यकतानुसार ऑर्गेनिक ऑरेंज फ़ूड कलर
  • आवश्यकतानुसार ऑर्गेनिक ग्रीम फ़ूड कलर

विधि-

  • तिरंगा केक बनाने के लिए सबसे पहले बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोकोआ पाउडर, नमक, मैदा को अच्छे से मिक्स कर लें और चीनी को अलग से छान लें।
  • अब बटर और चीनी को अच्छे से फेंटे ताकि वह फ्लॉपी हो जाए। फिर सारे ड्राई इंग्रेडिएंट्स को मिला लें और पानी डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें।
  • फिर केक टीन में बटर पेपर लगाकर मिश्रण को डालें। अब इसे हल्के से टेप करने और उसके बाद इसे प्रीहीटेड ओवन में 180°माइक्रो मोड पर 6 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें।
  • अब केक को निकाल लें और क्रीम को 3 भाग में बाँटकर, एक भाग में केसरी रंग, दुसरे में हरा रंग और तीसरे क्रीम को ऐसे ही रहने दें।
  • फिर केक को 3 भाग में काटें और शुगर सिरप लगाकर क्रीम लगाएं। ऐसे ही दोनों भागों को शुगर सिरप लगाकर क्रीम लगाएं।
  • अब पाइपिंग बैग में तीनों रंग के क्रीम डालें और डेकोरेट करें। लीजिए तैयार है आपका टेस्टी तिरंगा केक।