लोहड़ी के शुभ अवसर पर भगवान को लगाएं पिन्नी के लड्डू का भोग, जानें रेसिपी

Loading

आज यानी 13 जनवरी को देशभर में लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे तो यह त्यौहार देश के अलग अलग जगह पर अलग रीति रिवाज़ से मनाया जाता है, लेकिन इस पर्व की धूम पंजाब और हरियाणा में ज़्यादा देखी जाती है। ऐसे में इस मौके पर लोग कई तरह के पकवान बनाते हैं और उसका भोग लगाया जाता हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं टेस्टी और हेल्दी पिन्नी के लड्डू की रेसिपी। आप इसे पूजा की थाली में रखकर भगवान को भोग भी लगा सकते हैं। पिन्नी के लड्डू एक ट्रेडिशनल पंजाबी मिठाई है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसन विधि…

सामग्री 

  • 1 किलो आटा
  • 1 किलो बूरा पाउडर
  • 1 किलो घी
  • 40 ग्राम सोंठ पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच भुनी अजवाइन
  • 50 ग्राम किशमिश
  • 50 ग्राम मुनक्का
  • 100 ग्राम बादाम
  • 100 ग्राम खरबूजे के बीज
  • 50 ग्राम मखाना, रोस्टेड
  • 50 ग्राम गोंद (भुने और कुटे हुए)  

विधि-
टेस्टी पिन्नी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को एक पैन में घी डालकर भुनें और उन्हें अच्छे से कूट लें। फिर एक पैन में आटे को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। उसके बाद इसमें घी डालें और आते को फिर भुनें, जब तक यह किनारे से घी न छोड़ने लगे। अब इस मिक्सचर को एक प्लेट में निकाल लें। फिर इसमें कूटे हुए काजू, किशमिश, मुनक्का, खरबूजे के बीज आदि सामग्री डालकर अच्छी तरह लड्डू बना लें। फिर ठंडा होने पर भगवान को भोग लगाकर सबको प्रसाद स्वरूप बांटे।