ऐसे बनाएं स्वादिष्ट केले की बर्फी

Loading

दक्षिण भारत की डिश केले की बर्फी काफी प्रसिद्ध है। यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसके कई फायदे भी हैं। केले में काफी प्रोटीन पाया जाता है। जो हमे तंदरुस्त रखने में मदद करता है। इस मिठाई को पूरे भारत में काफी पसंद किया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…

सामग्री-

  • केला 5
  • मिल्क पाउडर एक चौथाई कप
  • चीनी 100 ग्राम
  • पिस्ता एक चम्मच (कतरे हुए)
  • काजू एक चम्मच (कतरे हुए)
  • कोको पाउडर 1 चम्मच
  • मक्खन एक चौथाई कप
  • घी 50 ग्राम

विधि-
केले की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें। अब इसमें कटे हुए पिस्ता और काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें और निकाल लें। अब बाकी घी में केले के टुकड़े और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे लगभग एक मिनट तक पकने दें। अब इसमें मिल्क पाउडर, बटर और कोको पाउडर मिक्स कर लें। मद्धम आंच पर इसे अच्छे से पकाते हुए मिला लें। अब इस मिश्रण को घी लगी एक प्लेट में निकालकर फैला लें और ठंडा होने के लिए पंखे के नीचे रख दें। थोड़ी देर बाद इसे मनपसंद आकार में काटकर ऊपर से पिस्ते और काजू से गार्निश करके सर्व करें।