50 kg Mahua Sadva destroyed
File Photo

  • राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की कार्रवाई

Loading

गडचिरोली. अवैध रूप से घर में जमाखोरी किया गया करीब 119 बोरे महुआ राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के दस्ते ने जब्त करने की कार्रवाई चामोर्शी पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले कुनघाडा रै. की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनघाडा रै. निवासी श्रीकृष्ण कुनघाडकर के घर महुआ रखा होने की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को मिली। जिसके अनुसार अधीक्षक स्वाती काकडे के मार्गदर्शन में दस्ते ने छापामार कार्रवाई कर 45 किलो वजन के 119 बोरे महुआ रखे दिखाई दिये। कुल 5355 किलो उक्त महुआ की कीमत 2 लाख 67 हजार 750 है।

इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिले में मार्च से सितंबर तक महुआ फुल रखना कानूनी मान्यता है। इसके बाद पाये जाने वाला गैरकानूनी होता है। यह कार्रवाई निरीक्षक एन.एस. धुरड, दुय्यम निरीक्षक के. खारोडे, के.एन.. देवरे, सहायक दु. निरीक्षक जी.पी. गजभिये, एस.एम.. गव्हारे, वी.पी. शेंदरे, कुडमेथे, वी.पी. महाकुलकर ने की है।