Thieves used to come as guests in weddings and used to flee with women's handbags, arrested by Maharashtra Police
File

  • भामरागड पुलिस की कार्रवाई

Loading

भामरागढ. नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर लगातार उसके साथ संबंध बनाने वाले आरोपी को भामरागढ पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर तहसील के कवडजई निवासी तेजराम लक्ष्मण कोहले है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजराम कोहले ने नाबालिग किशोरी को झांसा देकर भगा ले गया था। इस दौरान उसके साथ निरंतर शारिरीक संबंध प्रस्तापित किया। इस संदर्भ में भामरागढ पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376(डीए) भादंवि, के साथ 4, 6, 8, 10 पोस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त आरोपी फरार था। थानेदार संदीप भांड के साथ खोब्रागडे, बेगलाजी दुर्गे के जांच दस्ते ने हैदराबाद से आरोपी तेजराम कोहले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक उघडे, खोब्रागडे, गणेश मडावी, गितेश्वर बोरकुटे, अरविंद मडावी,  गेडाम, वालको कर रहे है।