अंकित गोयल गडचिरोली के नए एसपी

  • पुलिस अधीक्षक बलकवडे का कोल्हापुर तबादला

Loading

गडचिरोली. राज्य के आईईपीएस अधिकारियों के सरकारव्दारा तबादले किए गए है।जिले के कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे का कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक के रूप में तबादला किया गया है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में परिमंडल 10 मुंबई के पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल को नियुक्ती दी गई है।

राज्य के 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इसमें जिला पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे समेत अहेरी अपर पुलिस अधीक्षक मोहितकुमार गर्ग का भी समावेश है। गर्ग को रत्नागिरी के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नती दी गई है।