बदरीले मौसम से किसानों की बढी चिंता

  • कपास चुनने व धान कटाई खतरे में

Loading

चामोर्शी. तहसील में बडी मात्रा में धान की पैदावार की जाती है। फिलहाल धान फसलों की कटाई शुरू है। वहीं कपास निकालने के पहले चरण की शुरुवात हुई है। किंतु वातावरण बदलाव होकर बदरीला हो गया है जिससे फसलों के समेटने के कार्य में बाधा  निर्माण होने की संभावना है। जिससे किसानों की चिंताएं बढ गई है। 

धान की कटाई शुरू है धान की कटाई के पश्चात एक सप्ताह के बाद बांधने का कार्य किया जाता है। धान की बाली पक जाने के बाद कटाई की जाती है। किंतु वातावरण में आए बदलाव से किसान चिंतीत हो उठे है।  

किसान खरीफ सीजन में गैर सिंचित खेतों में कपास की बुआई करते है। इस वर्ष कपास की फसल कुछ समाधानकारक है। फिलहाल कपास फसलों की प्रथम चरण के चुनने का कार्य जारी है। कपास चुनने के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसान स्वयं ही कपास चुनने का कार्य कर रहे है। जिससे कपास चुनने का कार्य विलंब पर जाने की स्थिति दिखाई दे रही है। किंतु कुछ दिनों से मौसम बदरीला हो जाने से किसान चिंतीत हो गये है।