Combustion of Nagpur Agreement on 28th.

विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से 28 सितंबर को विदर्भ के जिला, तहसील व गांव स्तर पर नागपुर करार का दहन कर निषेध किया जाएगा।

Loading

  • विराआंस ने किया करार का निषेध 

गडचिरोली. विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से 28 सितंबर को विदर्भ के जिला, तहसील व गांव स्तर पर नागपुर करार का दहन कर निषेध किया जाएगा।

विदर्भ की जनता को न बताते हुए, जनता से चर्चा न करते हुए नागपुर करार पर पश्चिम महाराष्ट्र व विदर्भ के नेताओं ने हस्ताक्षर किए। पश्चिम महाराष्ट्र का लाभ पहुंचाने विदर्भ को नागपुर करार अंतर्गत महाराष्ट्र में शामिल किया गया है। मात्र करार के 11 धाराओं में से एक भी धारा का पालन नहीं किया। इसके लिए सभी महाराष्ट्र व विदर्भ के जिन नेताओं ने करार पर हस्ताक्षर किए वे दोषी है।

धारा का पालन नहीं करने से वह करार वैसे भी भंग हो गया है। जिससे उक्त आंदोलन किया जानेवाला है  आंदोलन में विदर्भवादी जनता शामिल होने की अपील मुख्य संयोजक राम नेवले, एड. वामनराव चटप, रंजना मामर्डे, डा. श्रीनिवास खांदेवाले, अरुण मुनघाटे, राजेंद्रसिंह ठाकूर, अशोक पोरेड्डीवार ने किया है।