death
File Pic

Loading

चामोर्शी. तहसील के घोट समीप कन्नमवार जलाशय के नहर में कपडे धोने के लिए गई घोट निवासी पुंजाबाई विठ्ठल लटारे (65) महिला शुक्रवार को लापता हुई थी। इस दौरान आज शनिवार 12 सितंबर को घोट से 5 किमी दूरी पर गोलावाही समीप नहर में उसका शव मिला है।

महिला शुक्रवार को सुबह के दौरान गांव समीप नहर में कपडे धोने के लिए गई, इस दौरान उसका पैर फिसला जिससे वह नहर में बह गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही उसकी खोजबीन की  मात्र वह नहीं मिली। इस दौरान आज राजनगट्टा का एक व्यक्ति जंगल में गया था। उक्त व्यक्ति को महिला का शव घोट व राजनगट्टा के बीच में होनेवाले गोलावाही समीप के नहर में दिखाई दिया। घटना की जानकारी परिवार व पुलिस को दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है