Deadly crater causing accident

धानोरा तहसील के अंतिम छोर पर स्थित पेंढरी मार्ग छत्तीसगढ़ राज्य को जुडनेवाला है।

Loading

  • पेंढ़री-चिचोड़ा मार्ग की अनदेखी

धानोरा. धानोरा तहसील के अंतिम छोर पर स्थित पेंढरी मार्ग छत्तीसगढ़ राज्य को जुडनेवाला है। जिससे इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर हमेशा भारी वाहनों का आवागमन शुरु रहता है। किंतु इस मार्ग के पेंढरी-चिचोडा इस मार्ग पर बीचो बीच बडा गड्डा दुर्घटना का कारण बना रहा है। संबंधित विभाग की गड्डे की ओर अनदेखी होने से वाहन धारकों में रोष है।

धानोरा तहसील के पेंढरी से चिचोडा राज्य के गडचिरोली व छत्तीसगढ इस अंतरराष्ट्रीय महामार्ग का महत्वपूर्ण मार्ग है। पेंढरी परिसर के कई लोगों को तथा छत्तीसगढ राज्य के नागरिकों को भी पेंढरी परिसर में हमेशा आना जाना रहता है। इस मार्ग को आवागमन के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है।

जिससे इस मार्ग से हमेशा भारी वाहनों समेत दुपहिया, चौपहिया वाहनों का परिवहन शुरु रहता है। भारी वाहनों के लिए गडचिरोली जिलास्थल को जोडनेवाला यह एकमात्र मुख्य मार्ग है। मात्र इसी अंतरराष्ट्रीय महामार्ग के पेंढरी से कुछ किमी की दूरी पर मुख्य सडक पर ही बडा गड्डा  होने से वाहनधारकों को आवागमन में  दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह गड्ढा बडा होता जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय महामार्ग संकरा होने से जंगल से घिरा हुआ है। जिससे रात के दौरान इस गड्डे से दुर्घटना से हनहानि की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। जिससे संबंधित विभाग तत्काल इस गड्ढे की ओर ध्यान देकर मरम्मत करें ऐसी मांग उठ रही है।