Deepavali in Korchi in excitement

कई माह से संपूर्ण विश्व में कोरोना महामारी फैली है।

Loading

कोरची. कई माह से संपूर्ण विश्व में कोरोना महामारी फैली है। इस वर्ष का हर त्यौहार, उत्सव शांति से मनाया गया। दीपावली त्यौहार हर वर्ष कोरची में बडे पैमाने में मनाया जाता है। किंतु कोरोना के चलते हर वर्ष की तरह नागरिकों की भीड कम नजर आई।

कोरची के लोग विगत कई वर्षों से अपनी परंपरा कायम रखकर पुराने रूढी, परंपरा के अनुसार  दीपावली त्यौहार मनाते है। शहर के मुख्य चौक में पटाखों की आतिषबाजी की गई व जुलूस, प्रभातफेरी निकालकर शहर के जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। शहर के मुख्य सडक पर गोवर्धन बनाकर सभी चरवाहों ने गोवर्धन की पूजा कर गाय का झुंड छोडा गया।