मृतक किसान का नाम शिवराम सहारे (70) है।
वडसा. खेतों में खडी धान की फसल को पानी देने गये किसान को करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई यह घटना आज बुधवार की दोपहर 12 बजे घटी। मृतक किसान का नाम शिवराम सहारे (70) है।
पिछले कुछ दिनों से बरसात नहीं हो रही है धान की फसल को सिंचाई की आवश्यकता होने से आज शिवराम अपने खेत की फसल को सिंचाई करने गया था। वह सारंगी में नदी किनारे लगी बिजली की मोटर शुरु करने गया तो उसका संतुलन बिगड गया और वह से नीचे गिर पडा।
नीचे लोहे का पाइन था जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित था और करंट लगने से शिवराम की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस पाटील और बिजली मंडल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली है।