Foster Minister celebrates Diwali with soldiers

इस जगह पर पालकमंत्री शिंदे ने पुलिस मदद केंद्र के तकरीबन 70 जवान व अधिकारी व उनके परिवार से संवाद कर उनकी समस्या सुनी।

Loading

  • येलचिल पुलिस मदद केंद्र को दी भेंट

गडचिरोली. त्यौहार, उत्सव में घर परिवार छोड़कर नक्सल विरोधी अभियान में कर्तव्य पर रहनेवाले पुलिस जवानों का मनोबल बढाने हेतु गडचिरोली के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्गम क्षेत्र के येलचिल पुलिस मदद केंद्र को भेंट देकर जवानों को दीपावली अवसर पर मिठाई वितरित की।

गृहमंत्री के साथ साथ राज्य के नगरविकास मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अहेरी तहसील के नक्सलग्रस्त, दुर्गम क्षेत्र के येलचिल पुलिस मदद केंद्र को भेंट देकर पुलिस जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप पाटील, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) समीर शेख, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मनीष कलवानिया उपस्थित थे।

इस जगह पर पालकमंत्री शिंदे ने पुलिस मदद केंद्र के तकरीबन 70 जवान व अधिकारी व उनके परिवार से संवाद कर उनकी समस्या सुनी। प्रतिकूल परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निभाने वाले पुलिस जवानों की पालकमंत्री ने प्रशंसा की। जवानों के सुविधाओं के लिए सरकार स्तर पर निधि मंजूर कराने का आश्वासन भी पालकंमत्री शिंदे ने दिये।

सी-60 जवानों को मिठाई वितरित

पालकमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को सुबह मुंबई से नागपुर चले गए। उसके बाद हेलिकॉप्टर से दोपहर 1 बजे पालकमंत्री गडचिरोली पहुंचे। नक्सलविरोधी अभियान के लिए हमेशा तैयार रहनेवाले पुलिस दल के सी-60 जवानों को उन्होंने मिठाई का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

शनिवार को गृहमंत्री ने दी थी भेंट 

राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पत्नी समेत शनिवार, 14 नवंबर को लक्ष्मी पूजा के दिन सिरोंचा तहसील के अतिदुर्गम पातागुडम पुलिस थाने को भेंट देकर पुलिस के साथ दिवाली मनाई थी। गृहमंत्री देशमुख के भेंट से जवानों का मनोबल बढा है। साथ ही रविवार को पालकमंत्री शिंदे ने भी अहेरी तहसील के येलचिल पुलिस मदद केंद्र को भेंट देकर वहा के जवानों के साथ दिवाली मनाई। गृहमंत्री व पालकमंत्री ने अतिदुर्गम क्षेत्र में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाया।