naxalite
File Pic

    Loading

    नागपुर/गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली (Gadchiroli) जिले में शुक्रवार को दो लाख की इनामी महिला नक्सली (Naxalite) ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली की पहचान 20 वर्षीय करिश्मा उर्फ सविता नरोती के रूप में की गयी है। वह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कंकेर की रहने वाली है।

    वह नक्सलियों के संगठन छटगांव दलाम की सदस्य थी तथा पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई कई मुठभेड़ों में कथित रूप से शामिल रह चुकी है। पुलिस के मुताबिक एक प्रभावशाली नक्सल विरोधी अभियान के तहत 2019 से 2021 के बीच अब तक 38 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिसमें दो दलाम कमांडर, तीन उप दलाम कमांडर और 28 दलाम सदस्य शामिल हैं।