गडचिरोली. शुक्रवार 20 नवंबर को जिले में 77 नए बाधित पाए गए है। वहीं गडचिरोली शहर के हायपरटेंशन ग्रस्त एक 61 वर्षीय पुरूष की कोरोना से मृत्यु हो गई है। जिसेस जिले में कोरोना से मृत्यु हुए लोगों की संख्या 75 हुई है।
शुक्रवार को मिले नए 77 बाधितों में गडचिरोली तहसील के 41 लोगों का समावेश है। वहीं अहेरी 4, आरमोरी 9, भामरागड 3, धानोरा 1, एटापल्ली 2, कुरखेडा 5, मुलचेरा 2, सिरोंचा 1 व देसाईगंज के 9 लोगों का समावेश है। अबतक जिले में कुल 7206 बाधितों में से 6619 मरीज कोरोनामुक्त हुए है। वर्तमान में 512 सक्रिय कोरोना बाधितों पर उपचार शुरू है।
58 कोरोनामुक्त
शुक्रवार को कोरोनामुक्त हुए 58 मरीजों में गडचिरोली तहसील के सर्वाधिक 28 लोगों का समावेश है। वहीं अहेरी 13, आरमोरी 3, भामरागड 1, चामोर्शी 2, धानोरा 2, एटापल्ली 1, मुलचेरा 2, सिरोंचा 3, कोरची 2, कुरखेडा के 1 का समावेश है।