गांजा तस्करी करते अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 3.50 लाख का माल जब्त

  • 3 महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Loading

गडचिरोली. तेलंगाना राज्य से महाराष्ट्र राज्य में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करेन में बामणी पुलिस को सफलता मिली है। उक्त कार्रवाई आज 15 अक्टूबर की सुबह के दौरान पुलिस थाने के मार्ग पर की गई। इस कार्रवाई में 3 महिलाओं के साथ 1 पुरूष ऐसे 4 आरोपियों केा गिरफ्तार किया है।

आरोपयों के पास से 3.50 लाख का गांजा जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तेलंगाना राज्य के मोलगु जिले के सोमतालामला निवासी रवी मांगय्या धारावार, बाली धारावर, तुलसी विजास बानम, बुजमा कसमा ईसलवार का समावेश है।

बामणी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार काली पीली टैक्सी वाहन से तेलंगाना राज्य से चंद्रपूर जिले में गांजा बिक्री के लिए कुछ व्यक्ति जाने की गुप्त जानकारी बामणी उपपुलिस थाने को मिली। इस जानकारी के आधार पर प्रभारी थानेदार शेख सलीम ने आज सुबह के दौरान पुलिस स्टेशन मार्ग पर जाल बिछाया था।

इस दौरान एम.एच. 33/735 क्रमांक की काली पीली की जांच की गई। इसमें सफर करनेवाले 3 महिला व 1 पुरूष से करीब 3 लाख 50 हजार रूपयों का गांजा जब्त किया गया। उक्त कार्रवाई प्रभारी थानेदार शेख सलीम, पुलिस उपनिरीक्षक उदय पाटील आदि समेत बामणी उपपुलिस थने के कर्मचारियों ने की। उक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय टोली का पर्दाफाश होने से बामणी पुलिस उस दिशा में जांच कर रहे है।