Leopards
File Photo

विगत 3 माह से आष्टी परिसर में तेंदुए का विचरण हो रहा है। इ

Loading

आष्टी. विगत 3 माह से आष्टी परिसर में तेंदुए का विचरण हो रहा है। इस दौरान शनिवार को देर रात आष्टी नाका परिसर के देवा कांबले इनके घर की बकरी को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। जिससे नागरिकों में दहशत का वातावरण है।

आष्टी के हनुमान मंदिर समीप रामकृष्ण ओझलवार के घर में कुछ दिन पूर्व तेंदुए ने मुर्गियों को को निवाला बनाया था। तेंदुए ने अबतक अनेक मुर्गियों को अपना शिकार बनाया अब बकरियों का भी शिकार शुरु कर दिया है। जिससे नागरिकों में दहशत फैली है। सुबह मॉर्निंग वॉक को जानेवाले नागरिकों में दहशत का वातावरण है।  तेंदुआ मानवी बस्ती में आ रहा है। 2 दिन पूर्व पोटवार के पोर्च में रात के दौरान तेंदुआ बैठा दिखाई दिया था। इस क्षेत्र में उके पगमार्क मिल है इसलिए लोगों ने तेंदुए के बंदोबस्त की मांग की है।