लौटते मानसून से धान फसल का नुकसान

  • मोहझरी, सुकाला परिसर के किसान निराश

Loading

आरमोरी. विगत कुछ दिनों से जारी लौटते मानसून की बरसात से किसानों के धान के फसल को भारी नुकसान हो रहा है। आरमोरी तहसील के वैरागड परिसर अंतर्गत आनेवाले मोहझरी, सुकाला, नागरवाही, देलनवाडी इस परिसर के खेतों का व्यापक नुकसान हुआ। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही है। 

इस वर्ष पर्याप्त बरसात  होने के किसान खुश थे। धान फसलों का उत्पादन अच्छी होने की उम्मीद में थे। मात्र लौटते मानूसन की तूफानी बरसात ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। वैरागड परिसर में तूफानी बारिश होने से किसानों का व्यापक नुकसान हुआ है। इस परिसर के अनेक किसानों ने हल्के प्रजाति के धान कटाई कर खेत में रखे थे। बरसात में यह फसल भीग गई। जिससे धान खराब हुए है। प्रशासन तत्काल किसानों के खेत के पंचनामे कर नुकसान भरपाई दे ऐसी मांग किसानों ने की है।