accident

  • परिवारसमेत दुपहिया से जाते समय घटी दुर्घटना

Loading

गडचिरोली. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कृष्णा रेड्डी  अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दुपहिया से कॉम्पलेक्स की ओर जा रहे थे कि उनकी दुपहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  मात्र इस दुर्घटना में वे बाल बाल बच गए। 

शहर से महामार्ग का निर्माणकार्य मंद गति से शुरू है। महामार्ग के निर्माण के लिए जगह जगह खुदाई कार्य किया गया है। जिससे शहर में नित छोटी बडी दुर्घटनाएं होती रहती है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कृष्णा रेड्डी शुक्रवार की रात 9.30 बजे के दौरान पत्नी मेघा व 2 वर्ष के पुत्र राजवीर के साथ दुपहिया से जा रहे थे। इस दौरान कॉम्प्लेक्स मार्ग पर के विश्रामगृह के पास उनके दुपहिया को पीछे से आ रही कार क्रं. एम.एच. 33 ए 4131  जोरदार टक्कर दी।

कारचालक का नियंत्रण छूटने से उन्होने रेड्डी इनकी दुपहिया करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। रेड्डी ने समय पर सुझबुझ दिखाते हुए दुपहिया पर नियंत्रण रखते हुए छोटे बच्चे को पैरों में कसके पकडा था। जिससे वह सकुशल बच गया मात्र रेड्डी यह घायल हो गए। पत्नी मेघा रेड्डी के पैर को भी गंभीर चोट आयी। इस मामले में गडचिरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है पुलिस वाहन चालक की खोज कर रहे है।