Naxalites closed Dububaguda-Mallampodur road

भारत की काम्युनिस्ट पार्टी माओवादी भामरागड एरिया कमेटी की ओर से पेड़ की टहनियों की सहायता से एक लाल रंग का बैनर लगाया है।

Loading

भामरागढ. नक्सल प्रभावित भामगरागढ-लाहेरी मुख्य मार्ग के दुब्बागुडा से मल्लमपोडुर मार्ग पर नक्सलियों ने मंगलवार की देर रात पेड़ काटकर मार्ग को बंद कर दिया जो आज शाम तक ठप पडा था।

भारत की काम्युनिस्ट पार्टी माओवादी भामरागड एरिया कमेटी की ओर से पेड़ की टहनियों की सहायता से एक लाल रंग का बैनर लगाया है। जिसमें पार्टी को दुश्मन के लिए अभेद व मजबूत भूमिगत पार्टी के रुप में ढाले। सक्रिय आत्मरक्षात्मक युध्द को तेज व व्यापक करते हुए दुश्मन के रणनीतिक समाधान योजना को नेस्ता नाबूद करें। पार्टी की 16 वीं वर्षगांठ 21से 27 सितंबर तक देश भर में क्रांतिकारी जोश खरोश एवं संकल्प से साथ आयोजित करने की अपील की है। शाम 4 बजे तक मार्ग ठप ही पडा था