murder

  • आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Loading

गडचिरोली. पिता पुत्र के बीच हुए  विवाद से गुस्याएं पुत्र ने पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया जिसमें पिता की मृत्यु हो गई। यह घटना 9 अक्टूबर की रात 8.30 बजे के दौरान पोटेगांव पुलिस मदद केंद्र अंतर्गत आनेवाले गट्टेगुडा गांव में घटी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है. मृतक का नाम चामोर्शी तहसील के गट्टेगुडा निवासी डोमाजी गणु भोयर (70) है और आरोपी पुत्र का नाम पुरुषोत्तम डोमा भोयर (40) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चामोर्शी तहसील के गिलगांव ग्रामपंचायत अंतर्गत आनेवाले गट्टेगुडा में डोमा भोयर अपने परिवार के साथ रहता था। इस दौरान डोमा भोयर व पुत्र पुरूषोत्तम भोयर के बीच अक्सर विवाद होता था। होते थे. घटना की शाम 7 बजे पिता-पुत्र में फिर से जोरदार विवाद हुआ। विवाद का रूपांतर मारपीट में होकर दोनों घर से मुख्य सडक पर आ गये। मुख्य सडक पर दोनों मारपीट शुरू हो गई। इस समय आरोपी पुरूषोत्तम भोयर ने शराब के नशे में घर से डंडा लाकर डोमाजी भोयर के सिर पर जोरदार प्रहार किया।

लहुलुहान हालत में डोमाजी भोयर नेपत्नी को साथ में लेते हुए गिलगांव के विवादमुक्त समिति के पदाधिकारियों के पास गयेय। इस समय विमुस सदस्यों ने डोमाजी भोयर को अस्पताल में उपचार की सलाह दी। मात्र डोमाजी भोयर घायल अवस्था में गट्टेगुडा में अपने निवासस्थान पर लौट आया। कोई उपचार न होने से गंभीर अवस्था में रात के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आज शनिवार की सुबह मृतक की पत्नी ने पोटेगाव पुलिस मदद केंद्र में रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच पीएसआई डांगे कर रहे है।