उपजिला अस्पताल के कर्मी की मृत्यु, बाद में कोरोना रिपोर्ट आई पाजीटिव

Loading

  • कुरखेडा स्वास्थ्य विभाग में खलबली

कुरखेडा: स्थानीय उपजिला अस्पताल के एक कर्मचारी की आज गुरूवार 10 सितंबर को दिल का दौरा पडने से मृत्यु हो गई। मात्र उक्त कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने से कुरखेडा शहर में खलबली मची है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपजिला  अस्पताल में दवा वितरक पद पर कार्यरत कर्मचारी बुधवार को शाम तक अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर था। आज सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकाला। इस दौरान रास्ते में ही उसे दिल का दौरा पडने से वह मूर्छित होकर  गिर पडा। तत्काल उसे उपजिला अस्पताल में में ले जाया गया। मात्र चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के बाद उसकी कोरोना जांच करने पर उसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। जिससे उक्त कर्मचारी कितने लोगों के संपर्क में आया इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी।

प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार
कुरखेडा उपजिला अस्पताल का दवा वितरण कर्मचारी का आज दिल का दौरा पडने से मृत्यु हो गई। मात्र मृतक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मृतक के पार्थिव पर प्रशासन द्वारा स्थानीय सती नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया।