गलवार की शाम पडोसी छत्तीसगढ से लौट रही 10 महिला समेत 15 लोगों की नाव पत्थर से टकराकर पल्टी हो गई थी।
- इंद्रावती नदी में नाव पल्टने से बही थी महिलाएं
सिरोंचा. मंगलवार की शाम पडोसी छत्तीसगढ से लौट रही 10 महिला समेत 15 लोगों की नाव पत्थर से टकराकर पल्टी हो गई थी। इस घटना में बही दो महिलाaओं का आज तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका है।
आसरल्ली उप पुलिस स्टेशन अंतर्गत 7 किमी दूरी पर स्थित सोमनपल्ली निवासी 15 लोग 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे पडोसी छत्तीसगढ राज्य के अटकुपल्ली से लौट रहे थे कि नदी में नाव पल्टी हो गई और सभी बहने लगे। किंतु 2 नाविक समेत 6 लोग तैरकर बाहर आ गये। सूचना के आधार पर प्रभारी थानेदार रमेश दराडे के मार्गदर्शन में रेस्क्यू आपरेशन चलाया और 9 में से 7 लोगों को सकुशल बचा लिया। किंतु दो महिलाएं बह गई थी। आज तीसरे दिन सुबह से तलाश शुरु की। किंतु दोपहर तक उनका पता नहीं चल सका था।