Elections to 27 gram panchayats of Ambernath taluka on 15 January

  • एबी फार्म की गेंद वरिष्ठों के पाले

Loading

अहेरी. नगर पंचायत के चुनाव के लिए 10 नवंबर को आरक्षण घोषित किया गया। अबतक चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। किंतु अपने अपने मतदाता क्षेत्र में कुछ चुनिंदा जगहों पर पार्टी में ही उम्मीदवारी को लेकर रस्साकसी शुरू होने का चित्र अहेरी शहर में दिखाई दे रहा है। फिलहाल रस्साकसी के कारण होनेवाले नगर पंचायत के चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को झटका लगने की संभावना है। फलस्वरूप अंतर्गत गुजबाजी व बागी तेवर दिखाई दे रहे है।

बतां दे कि, अहेरी नगर पंचायत में राजघराने का यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक धर्मरावबाबा आत्राम तथा भाजपा के राजे अम्ब्रीशराव महाराज आत्राम का दबदबा है। गत टर्म में भाजपा की सत्ता थी। मात्र इस बार नगर पंचायत की सत्ता किसकी ओर झुकेगी, इस ओर सभी की निगाहें लगी है। चुनाव का बिगुल बज चुका है। मात्र अबतक चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं होने से पार्टी वरिष्ठ फिलहाल उम्मीदवारों की जांच कर रहे है। मात्र कुछ अतिउत्साही उम्मीदवार स्वयं व उसके समर्थक उसका नाम स्वयं सामने ला रहे है। जो बागी तेवर की निशानी हो सकती है। सर्वप्रथम पार्टी प्रमुखों को गुटबाजी से निपटना होगा अन्यथा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।