खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से दुपहिया टकराई

  • दोनों दुपहिया सवारों की मौत

Loading

कुरखेडा. कुरखेडा कोरची मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक दुपहिया की जोरदार टक्कर हो गईं। इस घटना में दोनों दुपहिया सवारों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। यह घटना आज रात 8 बजे हेटीनगर गांव के पास घटी। मृतकों में  पुराडा थाना अंतर्गत कान्हरटोला  गांव निवासी रामेश्वर जुडा (40) और उद्धव संसूरवार (35) का समावेश है।

आज रात दोंनो एक दुपहिया में सवार होकर पुराडा से अपने ग्राम की ओर लौट रहे थे कि हेटीनगर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी दुपहिया की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों दुपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुराडा के थानेदार अपनी टीम के साथ पंहुचे। पुलिस ने शवो का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।