Woman dies in leopard attack

मृतक महिला का नाम ठाकुरवार निवासी माया जगदीश हलधर है।

Loading

चामोर्शी. तहसील के ठाकुरवार गांव में आज तडके शौच को गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला का नाम ठाकुरवार निवासी माया जगदीश हलधर है।

आज शुक्रवार के तडके माया शौच को गई थी वही दबिश देकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। सूचना के आधार पर वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा किया। गांव की रिहायशी बस्ती से सटकर जंगल होने की वजह से अक्सर हिंसक पशु बस्ती में आ जाते है। तेंदुए ने इसके पूर्व कई पालतू मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। इसकी वजह से गांव में तेंदुए की दहशत फैली है। ग्रामीणों ने वनविभाग से तुरंत तेंदुए के बंदोबस्त की मांग की है। क्योंकि तेंदुए के मुंह को इंसानी खून लग चुका है। साथ ही मृतक के परिजनों को तुरंत नुकसान भरपाई देने की फरियाद की है।