Amazfit Bip U भारत में लॉन्च, जानें इसकी खासियत

Loading

भारतीय बाज़ार में Amazfit Bip U स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच शानदार फीचर्स से लैस है, साथ ही यह 9 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में 60 से ज़्यादा स्पोर्ट मोड्स दिए गए हैं। साथ ही यह वॉच 50 से ज़्यादा वॉच फेस के साथ आएगी, जिन्हें ग्राहक अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के बारे में सब कुछ…

Specifications-
Amazfit Bip U स्मार्टवॉच यूज़र्स के फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। यह PAI (पर्सनल एक्टिविटी इंटेलीजेंस) के साथ आएगी। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 320×302 पिक्सल होगा। स्मार्टवॉच  TFT-LCD कलर डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेाग, साथ ही एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग होगी। 

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच में रनिंग, साइकलिंग, योगा, स्केटिंग, किकबॉक्सिंग जैसे फीचर्स दिये गए हैं। साथ ही यह स्मार्टवॉच रोज़ाना की गतिविधियों के साथ स्टेप, कैलोरी, डिस्टेंस और एक्टिव ऑवर की जानकारी देगा। इसकी खासियत यह भी है कि यह 50 मीटर गहरे पानी में खराब नही होगी। स्मार्टवॉच में दो PPG bio-tracking ऑप्टिकल सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से 24×7 हर्ट रेट को मापा जा सकता है। 

इसके अलावा स्मार्टवॉच में SpO2 बल्ड ऑक्सीजन लेवल मापने की सुविधा होगी। स्मार्टवॉच में 225mAh बैटरी दी गई है, जो दो घंटें में फुल चार्ज हो जाएगी। इसका वजन करीब 31 ग्राम होगा। स्मार्टवॉच में अन्य फीचर्स के तौर पर टेक्स्ट, ईमेल नोटिफिकेशन, अलार्म क्लॉक, म्यूजिक कंट्रोलर का सपोर्ट दिया गया है।  

Price And Availability-
अब अगर कीमत की बात करें तो Amazfit Bip U स्मार्टवॉच को भारत में 3,499 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस में पेश किया गया है। यह स्मार्टवॉच Amazon India और Amazfit India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। इस स्मार्टवॉच की बिक्री भारत में शुक्रवार 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं इंट्रोडक्टरी पीरियड खत्म होने के बाद स्मार्टवॉच Amazfit Bip U 3,999 में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, पिंक, ग्रीन कलर ऑप्शन्स में आएगा।