Lenovo Yoga Slim 7i Carbon लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Loading

टेक कंपनी Lenovo ने Yoga-सीरीज़ का एक नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप का नाम Lenovo Yoga Slim 7i Carbon है। यह बेहद ही हल्का और  इस लैपटॉप को चेसिस Aero-grade कार्बन फाइबर मटीरियल से बनाया गया है। Lenovo Yoga Slim 7i कार्बन में 11th-जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लेकर क्यूएचडी डिस्प्ले तक दिया है। तो आइए जानते हैं इस लैपटॉप के खासियत के बारे में…

Specifications-
Lenovo Yoga Slim 7i कार्बन लैपटॉप में 13 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें डॉल्बी विज़न का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 11th-जनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 16GB LPDDR4X रैम और 1TB SSD PCIe M.2 स्टोरेज दी गई है। इसकी खासियत यह है कि इसमें Mirametrix तकनीक दी गई है, जो डिवाइस की स्क्रीन पर कंटेंट को यूज़र के न देखने पर ब्लर कर देती है। इसके अलावा इस लैपटॉप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर आधारित Lenovo Smart Assist का सपोर्ट मिला है।  

Battery And Connectivity-
Lenovo Yoga Slim 7i कार्बन लैपटॉप में 50 Whr की बैटरी दी है, जो सिंगल चार्ज में 15 घंटे का बैटरी-बैकअप देगी। इस डिवाइस की बैटरी रैपिड चार्ज बूस्ट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में चार यूएसबी टाइप-सी थंडरबोल्ट पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ वर्जन 5.0 फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, यह लैपटॉप अमेजन एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। 

Price-
Lenovo Yoga Slim 7i कार्बन लैपटॉप को इंटेल कोर i5-1135G7 और इंटेल कोर i7-1165G7 कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया है। हालांकि, इन दोनों वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। साथ ही इस लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग को लेकर भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 

Lenovo Yoga Slim 7i कार्बन लैपटॉप को अक्टूबर के बीच में हॉन्ग-कॉन्ग और सिंगापुर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद इस डिवाइस को जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड और वियतनाम के बाजार में पेश किया जाएगा।