Mi Band 5 29 सितंबर को भारतीय बाज़ार में होगा लॉन्च, मिलेंगे  4 कलर ऑप्शन्स

Loading

प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में 29 सितंबर 2020 को Mi Band 5 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी 29 सितंबर की दोपहर 12 बजे इंटेलीजेंस ऑफ थिंग्स (IOT) बेस्ड कई प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हांलाकि, कंपनी की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। तो आइए जानते हैं Mi Band 5 के बारे में और…

Mi Band 5 Specifications-
Xiaomi Mi Band 5 में 1.1 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें यूज़र्स को रिमोट-कंट्रोल कैमरा फीचर भी मिल सकता है। साथ ही कंपनी के मुताबिक इस बैंड को सिंगल चार्ज में 14 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें फिटनेस ट्रैकर, हार्ट रेट सेंसर और एक हेल्थ मोड मिलेंगे। Mi Band 5 बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आएगा, जिसे आप वॉयस कमांड देकर ऑपरेट कर पाएंगे। Mi Band 5 में 11 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। इसमें महिलाओं के लिए एक अलग हेल्थ मोड है। यूज़र्स को फिटनेस बैंड में सोशल मीडिया नोटिफिकेशन्स, म्यूज़िक कंट्रोल, इनकमिंग कॉल्स, टेक्स्ट और वेदर अपडेट मिलेगा।

Price-
चीन में Mi Band 5 के नॉन NFC वेरिएंट को 189 युआन (करीब 2,000 रुपये) और NFC वेरिएंट को 229 युआन (करीब 2,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। हालांकि, Mi Band 5 को भारत में करीब 2,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।इसे ब्लैक, ग्रीन, यलो और रेड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया जाएगा।