Mi Box 4S Pro हुआ लॉन्च, मिला है 8K वीडियो डिकोडिंग सपोर्ट

Loading

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने अपना एक नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है। यह नया डिवाइस Mi Box 4S Pro है, जिसे कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। यह 8K वीडियो डिकोडिंग सपोर्ट के साथ आने वाला नया स्ट्रीमिंग डिवाइस है। हांलाकि, कंपनी ने इसे भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे Mi Box 4K का अपग्रेड वर्ज़न मन जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बार में…

Specifications 

Mi Box 4S Pro का मुख्य फीचर 8K वीडियो डिकोडिंग है, जो आज तक किसी और स्ट्रीमिंग डिवाइस पर उपलब्ध नहीं था। संभावना है कि Mi Box 4S Pro एक समर्थित टेलीविज़न पर लोकल तरीके से उपलब्ध 8K वीडियो कंटेंट का प्ले बैक सपोर्ट देने में सक्षम होगा। Mi Box 4S Pro MIUI for TV ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है और 2 जीबी रैम + 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।  

Price-
Mi Box 4S Pro की कीमत 399 चीनी यानि लगभग 4,500 रुपये है। कीमत के साथ Mi Box 4S Pro, भारत में मौजूद Mi Box 4K से महंगा है, लेकिन यह कुछ बेहतर फीचर्स से लैस भी है। यह 8K वीडियो डिकोडिंग सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से इसे Amazon Fire TV Stick 4K और Apple TV 4K जैसे डिवाइसों के आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।