पावरफुल बैटरी के साथ Nokia Lite Earbuds हुआ लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत

    Loading

    नई दिल्ली. HMD Global ने हाल ही में  डिवाइस ग्लोबल मार्केट (Global Market) में Nokia ब्रांड के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने ऑडियो सेगमेंट (Audio Segment) पोर्टफोलियो में Nokia Lite Earbuds को शामिल किया है। यह ईयरबड कई दमदार फीचर्स (Features) से लैस है। इसकी सबसे खासियत बात या है कि यूज़र्स को इसमें पावरफुल बैटरी (Powerful Battery) का सपोर्ट मिलेगा। इसक डिवाइस का डिज़ाइन भी बेहद शानदार है और बहुत हद तक OnePlus Buds Z से मिलता-जुलता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

    Features-
    Nokia Lite Earbuds डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलेगा। इसमें 20Hz से 20,000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज के साथ 6mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। डिवाइस को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह 10 मीटर की दूरी तक कनेक्टिविटी बनाए रख सकता है। इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही यह चार्जिंग केस के साथ पेश किया गया है। डिवाइस के प्रत्येक ईयरबड में 40mAh की बैटरी है। वहीं इसका चार्जिंग केस 400mAh की बैटरी से लैस है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह डिवाइस 36 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकता है। साथ ही यह 6 घंटे का प्लेबैक टाइम भी दे सकता है। 

    Price-
    Nokia Lite Earbuds को ग्लोबल मार्केट में EUR 39 यानी लगभग 3,400 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को मिड अप्रैल में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट खरीद सकते हैं। यह Black और Polar Sea कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। हालांकि, भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इसलिए जानकारी अभी नहीं मिली है।