दमदार प्रोसेसर के साथ Oppo Watch 2 हुआ लॉन्च, मिलेगा पावरफुल बैटरी सपोर्ट

    Loading

    नई दिल्ली: प्रसिद्ध टेक कपय Oppo ने अपना नया शानदार डिवाइस लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह डिवाइस स्मार्टवॉच Oppo Watch 2 है, जिसे चीन में पेश किया गया है। यह डिवाइस Oppo Watch का अपग्रेडेड वर्जन है। यह स्मार्टवॉच कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है और इसमें eSIM के साथ वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में क्वालकॉम का Snapdragon Wear 4100 प्रोसेसर मौजूद है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

    Price:

    Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच के 42mm (वाई-फाई वेरिएंट) की कीमत 1,299 चीनी युआन यानी लगभग 14,900 रखी गई है। जबकि इसके ई-सिम सपोर्ट वाले मॉडल की कीमत 1,499 चीनी युआन करीब 17,200 रुपये है। वहीं, इस वॉच का 46mm डायल साइज वेरिएंट को 1999 चीनी युआन यानी लगभग 22,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने यह जानकारी नहीं साझा की है कि Oppo Watch 2 को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा। 

    Specifications:

    Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच 42mm और 46mm डायल साइज में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी सुरक्षा के लिए 3D ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस ColorOS Watch 2।0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। कंपनी ने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच में क्वालकॉम का Snapdragon Wear 4100 प्रोसेसर दिया है। जो 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच हार्ट-रेट और ब्लड में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही इसमें स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटर करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 16 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।