Realme Watch 2 हुई लॉन्च, मिलेगी 12 दिन की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

    Loading

    नई दिल्ली: टेक कंपनी Realme ने अपना एक नया डिवाइस लांच कर दिया है। कंपनी का यह नया डिवाइस Realme Watch 2 है, जिसे कंपनी ने शु्क्रवार को मलेशिया में पेश किया है। Realme Watch 2 में वही वर्गाकार शेप वाला डायल दिया गया है जो कि इसकी पहली जेनरेशन की स्मार्टवॉच में था। यह स्मार्टवॉच कई शानदार फीचर्स से लैस है, साथ ही यह 90 स्पोर्ट्स मोड के  साथ लॉन्च किया गया है। 

    Price-

    Realme Malaysia के स्पेशल वेबपेज पर इसकी कीमत MYR 229 यानी लगभग 4,100 रुपये है। Realme Watch 2 को ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा लॉन्च सकता है। हालांकि, इस वॉच को बाकी देशों में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

    Speciifcations-

    Realme Watch 2 में 1.4 इंच की डिस्पले दिया गया है, जो वर्गाकार डायल के साथ आता है। स्मार्टवॉच में फेसेज और लाइव वॉच फेसेज को यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए OTA अपडेट की आवश्यकता होगी, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। यह वॉच 90 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। जिसमें बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, डांसिंग, गोल्फ, हाइकिंग, इनडोर साइकलिंग, आउटडोर रनिंग, टेबल टेनिस और योगा जैसे मुख्य स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।

    Realme Watch 2 में 315mAh बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 12 दिन का रन टाइम देगा। कंपनी ने इसके साथ मेग्नेटिक चार्जर दिया है। कंपनी का कहना है कि इससे स्मार्ट लाइट्स, एसी, ब्लूटूथ स्पीकर, Realme Buds Air, and Realme buds Q जैसी डिवाइसेज भी कंट्रोल की जा सकती हैं। स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग भी मिली है। स्मार्टवॉच यूज़र्स की हार्ट रेट मॉनिटर करने में भी सक्षम है। इसके साथ ही इसमें SpO2 मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसी फीचर भी दिए गए हैं।