Redmi करेगा अपना पहला Redmi Smart Band लॉन्च, जानें कीमत

Loading

चीन की फेमस कंपनी Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपना पहला स्मार्ट बैंड भारत में लॉन्च करेगा। Redmi Smat Band को एक वर्चुअल इवेंट के ज़रिए आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस बैंड को Redmi Smart Band के नाम से जाना जाएगा। भारत से पहले इस बैंड को चीन में लॉन्च किया जा चूका है। हांलाकि, इस बैंड को भारतीय बाज़ार में अलग इनोवेशन के साथ पेश किया जा सकता है। चीन में Redmi Smart Band को  99 युआन की प्राइस टैग में पेश किया गया था। वहीं भारत में इसकी कीमत करीब 1,100 रुपए हो सकती है। यह एक फिटनेस बैंड होगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

Redmi Smart Band Specifications-
इस स्मार्ट बैंड में 1.08 इंच कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्ट बैंड में करीब 70 वॉच फेस के आएगा, जिसको यूज़र्स कस्टमाइज़ करके अपनी पसंद के हिसाब से वॉच फेस लगा सकते हैं। साथ ही इस बैंड में एक शानदार स्ट्रैप भी मिलेगा। Redmi Smart Band में उपभोगता को 14 दिन की शानदार बैटरी लाइफ मिलेगी। यह स्मार्ट बैंड में 5 स्पोर्ट्स मोड, स्लीप मॉनिटरिंग, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि Redmi Smart band को रेड, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया जा सकता है।