भारत में Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें खासियत और कीमत

    Loading

    नई दिल्ली: टेक कंपनी Syska ने अपना एक शानदार डिवाइस लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह डिवाइस Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है। यह स्मार्टवॉच कई शानदार फीचर्स से लैस है। जिसमें हार्ट रेट और ब्लड में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर शामिल है। यह डिवाइस आपके हेल्थ का पूरा ख्याल रखने में सक्षम है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

    फीचर्स

    Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में 1.28 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इस वॉच को IP68 का सर्टिफिकेशन मिला है। जिसका मतलब है कि यह स्मार्टवॉच पानी में भी काम कर सकती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर और SpO2 सेंसर दिया गया है। स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस दिए गए हैं, जिसे यूजर्स अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में रनिंग और साइकलिंग जैसे स्पोर्ट मोड भी दिए गए हैं। अन्य फीचर्स के तौर पर Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में टेंपरेचर और वेदर अपडेट की सुविधा दी गई है। 

    सैनिटाइजेशन फीचर

    कंपनी ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच को खास तरह से डिज़ाइन किया है। इसमें यूज़र्स को सैनिटाइजेशन रिमाइंडर  मिलेगा, जो यूजर्स को नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करने के लिए रिमाइंड करवाएगा, साथ ही किसी भी चीज़ को छूने पर सचेत करेगा।

    कीमत 

    भारत में Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच को 5,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट से केवल 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।