Xiaomi का मेड इन इंडिया Mi Power Bank 3i हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Loading

Xiaomi अपने शानदार स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज़ सेगमेंट के लिए बेहद प्रसिद्ध है। वहीं कंपनी ने एक्सेसरीज़ सेगमेंट में नया डिवाइस शामिल करते हुए Mi Power Bank 3i को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मेड इन इंडिया (Made In India) है। इस पावर बैंक को दो अलग बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में… 

Mi Power Bank 3i के फीचर्स-
Mi Power Bank 3i को दो अलग बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। पहला मॉडल 20000mAh में ट्रिपल पोर्ट आउटपुट दिया गया है। जबकि दूसरा 10000mAh मॉडल में ड्यूल पोट इनपुट मौजूद है। 10000mAh Mi Power Bank 3i में 18W और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स मल्टीपल डिवाइसेज़ को चार्ज कर सकते हैं। वहीं 20000mAh Mi Power Bank 3i में भी 18W और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। लेकिन यह 6 घंटे का समय लेता है चार्जिंग के लिए। इन दोनों मॉडल्स में Advanced Circuit प्रोटेक्शन की 12 लेयर दी गई है। इसमें आपको लो पावर मोड भी मिलेगा। इन डिवाइस में यूएसबी ए पोर्ट, यूएसबी टाइप सी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और चार एलईडी लाइट्स दी गई है।

Mi Power Bank 3i की कीमत-
Mi Power Bank 3i के 10,000mAh की बैटरी वाले पावर बैंक की कीमत केवल 899 रुपये है। यह डिवाइस मिडनाइट ब्लैक और मेटेलिक ब्लू कलर में उपलब्ध है। जबकि 20,000mAh की बैटरी वाले पावर बैंक की कीमत 1,499 रुपये है। यह केवल सेंडस्टोन ब्लैक कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध होगा। इसे आप कंपनी की वेबसाइट mi.com और ई-कॉमर्स साइट Amazon.in से खरीद सकते हैं।